pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Friday, 27 July 2012

खाद की कालाबाजारी पर लगे रोक : विधायक


बिहपुर के विधायक ई. शैलेंद्र ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उवर्रक निगरानी समिति की बैठक में विधायकों ने आम किसानों को खाद मिलने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आकलन कर लिया जाए कि किसानों को कितने खाद की आवश्यकता है। इस पर जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने भरोसा दिलाया कि अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से इसका आकलन करा लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि जब खाद का स्टॉक जिले को मिले तो इसकी सूचना दी जाए। इसके बाद डीलरों को कितना आवंटन किया जाता है इसकी भी जानकारी दी जाए। इससे खाद की कालाबाजारी को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान खेती के समय खाद के लिए परेशान रहते हैं। डीलर और थोक विक्रेता स्टॉक नहीं रहने का बहाना बनाते हैं। क्षेत्र में कितने डीलर सक्रिय हैं और कितने निलंबित हैं इसकी भी सूचना रहनी चाहिए। बैठक में विधायक गोपाल मंडल, अमन कुमार और जिला सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार झा आदि थे।

No comments :

Post a Comment