pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Monday, 6 August 2012

23 साल बाद वापसी से चकित परिजन

कभी-कभी ऐसी हैरतअंगेज घटनाएं होती हैं जिन पर सहसा यकीन करना मुश्किल हो जाता है। बांग्लादेश के एक व्यक्ति की भी दास्तान कुछ ऐसी है। 1989 में एक दिन यह शख्स अपने घर से गायब हो गया। परिवार वर्षो खोजता रहा लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। थक-हार कर परिजनों ने उसको मृत मान लिया। 23 साल बाद उसी शख्स ने अकस्मात गांव में प्रकट होकर लोगों को हैरान कर दिया। इस शख्स के मुताबिक बेहतर भविष्य की तलाश में यह भारत के रास्ते पाकिस्तान जाना चाहता था लेकिन पाकिस्तान सीमा पर पकड़ लिया गया। उसके बाद वर्षो पाकिस्तानी जेल में गुमनामी में पड़ा रहा। इसने अपने परिजनों को खत लिखे लेकिन वे कभी घर नहीं पहुंचे। इसने भी अपने परिजनों से पुनर्मिलन की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन रेडक्रास की मदद से इसको आजादी नसीब हुई। फिलहाल गांव में इसको देखने के लिए रोज मजमा लगा हुआ है।

No comments :

Post a Comment