pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Monday 27 August 2012

आश्रम में दो साध्वी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म



 शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में रामपुर गांव स्थित महर्षि मेॅहीॅ आश्रम में दो साध्वी सगी बहनों के साथ रविवार रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह दोनों बहनों ने ग्रामीणों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन बाद दोनों बहनों की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराया। इस मामले में आश्रम में रहने वाले प्राणपुर कटिहार के अज्ञानंद बाबा उर्फ मंटू बाबा, रामपुर के घनश्याम मंडल, विवेकानंद सिन्हा, पंकज कुमार, रतना, प्रेम यादव समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों बहनें कटिहार जिले के मनिहारी की हैं।
पीड़ित साध्वी ने बताया कि रविवार शाम छह बजे आश्रम का दरवाजा बंद करते वक्त सभी आरोपी आकर जबरन अंदर घुस गए। पहले मारपीट की फिर दुष्कर्म किया। इस दौरान उनके चेहरे व गाल को नोंच-खसोट कर दांत से काट लिया।
पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले परिजनों की इच्छा पर राजेश्वरानंद बाबा दोनों बहनों को सेविका बनाकर यहां लाए थे। तब से दोनों यहीं रह रही हैं। ग्रामीणों के दबाव पर तीन माह पूर्व राजेश्वरानंद बाबा आश्रम छोड़कर चले गए। उसके बाद अज्ञानंद उर्फ मंटू बाबा दोनों बहनों को आश्रम छोड़कर भाग जाने के लिए प्रताड़ित किया करता था। तीन रोज पहले मंटू बाबा भी भाग गया था, लेकिन घटना की रात दुष्कर्म करने वालों में वह भी शामिल था। उसके बाद वह फिर फरार हो गया।
शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि छानबीन में दोनों बहनें पहले अपना घर-पता और पिता का नाम नहीं बताना चाह रही थीं। यद्यपि, बाद में दोनों ने सारी बातें बताई। थानाध्यक्ष ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आश्रम की गतिविधियों व मामले की जांच की जा रही है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने कहा कि दो तथाकथित संतों राजेश्वरानंद व अज्ञानंद के बीच का विवाद है। दोनों बहनों को यहां राजेश्वरानंद लाए थे। दोनों बहनें इनकी समर्थक हैं। राजेश्वरानंद आश्रम की जमीन बेचना चाहते थे, जबकि अज्ञानंद विरोध करते थे। राजेश्वरानंद यहां से चले गए हैं। कहां हैं पता किया जा रहा है। उनका बयान लिया जाएगा। दुष्कर्म के आरोपियों में एक घनश्याम मंडल की उम्र 60 के करीब है। इसमें उनके पुत्र पंकज का भी नाम दिया गया है। यह जांच का विषय है। साध्वी ने मोबाइल व अन्य सामान भी ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही सच्चाई का पता चल जाएगा।

No comments :

Post a Comment