pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Wednesday 12 March 2014

नवगछिया में होली गीतों के अलबम का लोकार्पण



म्युजिक अपडेट :  विबग्योर एन्टरटेनमेंट मीडिया मुंबई और आनंद म्युजिक नवगछिया के  संयुक्त तत्वावधान में होली गीतों के अलबम " होली में नाचब झूम के " का लोकार्पण बुधवार को किया गया। । इस अवसर पर रंगारंग आयोजन भी कलाकारों ने किया।  बिहार, यूपी, झारखण्ड के प्रमुख विक्रय केन्द्रों पर इस संगीत अलबम की सीडी उपलब्ध करा दी गयी है। संगीत संग्रह में कुल आठ गाने हैं. सभी गाने भोजपुरी भाषा में हैं। संगीत संग्रह के निर्देशक हैप्पी राजेश ने जानकारी दी है कि लोकार्पण के अवसर पर रंगा रंग कार्यक्रम भी होगा। मालूम हो कि गीतों का संगीत, संपादन और छायांकन अविनाश का है.स्वर अविनाश, जुगनू साहू, कन्हैया लाल बिहारी, अरुण सरगम, गीतकार देवराज हैं। अलबम के विडिओ में अजेश साहू , काजल, बिनय, पूजा और प्रिंस प्रमुखता से दिखेंगे। अलबम का मीडिया पार्टनर थाना बिहपुर अपडेट ऑन लाइन समाचार पत्रिका है।

No comments :

Post a Comment