अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी अभिषेक बच्चन के साथ भी सफल रही। रिलीज के पहले हल्के स्वर में एक खेमा कह रहा था कि अजय और रोहित की हिट जोड़ी को इस बार अभिषेक ले डूबेंगे। उन्हें कुछ ट्रेड पंडित बाक्स आफिस के लिए अपशकुन मानते हैं। बोल बच्चन की कामयाबी ने साबित किया कि अकेले स्टार पर फिल्म का असफलता का दोष मढ़ना उचित नहीं है।
फिल्म दर्शकों को पसंद आनी चाहिए। इस बार बोल बच्चन की कामयाबी से अभिषेक बच्चन को लाभ होगा। उनके बारे में जारी आशंकाएं कम होंगी। बोल बच्चन ने शुक्रवार को सामान्य शुरुआत की,लेकिन रविवार को इसका कलेक्शन डेढ़ा हो गया। पहले वीकऐड में बोल बच्चन ने 43 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। फिल्म सोमवार को भी स्थिर रही। माना जा रहा कि बोल बच्चन भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। गैंग्स ऑफ वासेपुर ने औसत से बेहतर व्यापार कर दूसरे पार्ट की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।
No comments :
Post a Comment