राजनीति की पाठशाला : आठवीं के छात्रों ने एचएम् का पुतला फूंका
बिहपुर अपडेट : बिहपुर मध्य विद्यालय बीएमसी के आठवीं के छात्रों ने एचएम् श्रीकांत सिंह पुतला फूंक डाला। छात्रवृति की राशि नहीं मिलने से विद्यालय के छात्र आक्रोशित थे। आस पास के इलाके में यह खबर फैलते ही लोग हतप्रभ थे। लोगों का कहना है की छोटे छोटे बच्चौं ने इस तरह की करतूत अपने मन या आक्रोश में नहीं किया। जरुर इस तरह के मामले के पीछे किसी विध्वंसक शक्ति का हाथ है। छात्रों को असंतुस्ट जरुर होंगे लेकिन पुतला दहन परिपक्व मानसिकता का परिचायक होता है। इस तरह की घटना फिर न हो इसके लिए शिक्षा विभाग को सख्ती से पहल करना चाहिए।
No comments :
Post a Comment