pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Saturday, 5 April 2014

औरत ने ही लूटा औरत का घर



गोपालपुर अपडेट : सात दिन पहले की बात है। गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया गांव में हंगामा बरपा था। ग्रामीणों ने एक शादी शुदा पुरुष एक शादी शुदा महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकर लिया था। गनीमत थी कि गोपालपुर के  थाना प्रभारी ससमय मौके पर पहुंचकर दोनों को बचा लिया नहीं तो ग्रामीणों की मंशा  दोनों को जला देने की थी।  बाल बच्चेदार महिला के पति जेल में थे। खुद महिला ने ही दहेज़ प्रताडना का आरोप लगा कर अपने पति को जेल भेजने का कार्य किया था और इधर चार बच्चों के पिता के साथ इश्क फरमा रही थी। क़ानूनी आधार पर पुलिस ने महिला पुरुष के सहमती से अवैध सम्बन्ध को क्लीन चिट दे दिया  और मुस्लिम विवाह कानून के आधार पर शादी कर लेने की सलाह देकर छोड़ दिया। दूसरी महिला के साथ इश्क फरमा रहे पति के बारे में जब उसकी वास्तविक पत्नी और बच्चों को पता चला तो उसके ऊपर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। उसका पति अब घर नहीं आ रहा है।  पति का प्रस्ताव है कि वह दूसरी पत्नी के साथ ही घर आएगा। लेकिन उस पत्नी को अपने घर में एक सौतन कतई पसंद नहीं है। इन दिनों वह दर बदर ठोकर खा रही है।

No comments :

Post a Comment