भारत में कई तरह के मौसमी फल आते हैं। हर मौसमी फल का अपना एक विशेष स्वाद होता है। जामुन भी एक ऐसा ही फल है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अनेक रोगों की अचूक दवा भी है। आयुर्वेद के प्रमुख आचार्य चरक ने अपनी किताब 'चरक संहिता' में वर्णित औषधीय योग 'पुष्यानुग-चूर्ण' में भी जामुन की गुठली मिलाए जाने का विधान है। इस ग्रंथ में जामुन के पूरे पौधे के उपयोग बताया गया है। जामुन की छाल, पत्ते, फल, गुठलियां और जड़ आदि सभी आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में काम आते हैं। जामुन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जामुन के इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए।
चलिए आज जानते हैं जामुन खाने से होने वाले फायदों व इसके उपयोगों के बारे में...
क्लिक करें आगे की स्लाइड...
- जामुन का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित होता है। साथ ही, यह डायबिटीज के मरीजों को बार-बार प्यास लगने व अधिक बार यूरीन पास होने की समस्या में भी मददगार है।
No comments :
Post a Comment