pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Wednesday, 22 August 2012

महंगा पड़ा प्यार



भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट मुहल्ले में बुधवार को लोगों ने एक प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी लड़का बांका जिले के मंझोली का रहने वाला है। वह भागलपुर में पढ़ाई करता है। लड़की स्थानीय है।
जानकारी के अनुसार प्रतिमा (काल्पनिक नाम) नामक लड़की विजय नामक लड़के से प्यार करती है। प्यार परवान चढ़ा। बुधवार को लड़की के घर लड़का आ पहुंचा। दोनों एक कमरे में प्यार की बातें करने लगे। तभी मुहल्ले के कुछ लोगों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ी। हल्ला होने लगा। इतने में मुहल्ले के लोगों ने बंद कमरे को खोलवाया। कमरे के अंदर से दोनों को बाहर निकाल कर लोगों ने पूछताछ के बाद फिर से दोनों को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। प्रेमी युगल नाबालिग है। लड़का इंटर का छात्र है। लड़के से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। देर रात तक लड़के के अभिभावक स्थल पर पहुंचे। तातारपुर थाना के दारोगा जगजीवन राम ने दोनों पक्षों से बातचीत की। दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को थाना ले जाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों का कहना था कि वे लोग आपस में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लेंगे। लड़के ने अपनी गलती मानी। उसका कहना था कि लड़की से उसे प्यार हो गया था। दोनों प्रेमी युगल मोबाइल पर बातचीत करते-करते प्यार में इस कदर बंधे कि मरने मिटने को तैयार हो गए थे। लड़के की लोगों ने पिटाई भी की है। लड़के का कहना था कि वो लड़की से शादी के लिए तैयार है।

No comments :

Post a Comment