pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Sunday, 9 September 2012

बबलू हत्याकांड में गिरफ्तार चन्दन हाजत से हुआ फरार


-रोशनदान के रास्ते फरार हुआ अपराधी, रात्रि ड्यूटी में तैनात थी 

महिला एसआइ


 -शव बरामदगी के लिए चंदन को लेकर नवगछिया पहुंची थी 

नोएडा पुलिस

             
 -एसपी ने कहा-ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी पर होगी कार्रवा


 नवगछिया : नोएडा के स्वर्ण व्यवसायी पुत्र बबलू हत्याकांड में गिरफ्तार चंदन शनिवार रात नवगछिया थाना से फरार हो गया।
वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालुचक का निवासी है। चन्दन को नोएडा पुलिस शनिवार को लेकर नवगछिया पहुंची थी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बबलू के शव की बरामदगी के लिए शनिवार को नोएडा पुलिस चंदन के साथ नवगछिया पहुंची थी। उसे यहां नवगछिया थाना हाजत में रखा गया था, जहां से वह रोशनदान के रास्ते फरार हो गया। रविवार सुबह जानकारी मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने हाजत रूम का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रोशनदान से चंदन के पांव व हाथ के निशान मिले हैं। रोशनदान के पीछे सीढ़ी है, जिससे उतरकर मने गेट का ग्रील खोलकर वह फरार हो गया। आदर्श थाना नवगछिया में तीन शिफ्टों में ओडी ड्यूटी चौबीसों घंटे होती है। रात्रि ओडी ड्यूटी में एसआइ मणि कुमारी तैनात थीं। उनकी ड्यूटी रात्रि दस बजे से सुबह आठ बजे तक थी। इसके अलावा नोएडा पुलिस अश्रि्वन कुमार को भी उसपर नजर रखने को कहा गया था। इधर, एसपी ने कहा कि हाजत में बंद चंदन दुबला पतला था। इसी कारण वह भागने में सफल हो गया। आदर्श थाना हाजत से कैदी भागने की यह पहली घटना है। रोशनदान को बंद कर दिया जाएगा। चंदन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

No comments :

Post a Comment