pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Monday 24 March 2014

बिहपुर नवगछिया में चुनाव को लेकर सरगर्मी




लोकसभा अपडेट : बिहपुर नवगछिया में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। रविवार को भाजपा उम्मीदवार सांसद शाहनवाज हुसैन ने नारायणपुर से रंगरा तक रोड शो किया तो सोमवार को जदयू उम्मीदवार अबु कौशर ने खरीक से लेकर नारायणपुर तक का दौरा किया है।  दोनों नेताओं ने विभिन्न मंदिरों और मजारों पर माथा टेका है।  इधर भाकपा माले की चुनावी सभा का आयोजन बाजार समिति के मैदान में किया गया।  सभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने सम्बोधित किया। मौके पर उम्मीदवार कामरेड रिंकी मौजूद थी। कैसा हो आपका सांसद इसके लिए हमारे टीम के सदस्यों ने कुछ युवा मतदाताओं  से बात किया प्रस्तुत है प्रमुख अंश .......... 
राहुल कुमार : जो जनता के बीच का हो, जनता के दर्द से अवगत हो, समय समय पर आपनी उपयोगिता को सिद्ध करे 
बिभूति कुमार : वर्त्तमान राजनीति काफी गंदी हो गयी है।  मनचाहा सांसद मिलना संभव नहीं है।  विकल्प हीनता कि स्थिति में मतदान करना परता है।  
ज्ञानदेव कुमार : राष्ट्रीय  खिलाड़ी ज्ञानदेव कुमार का कहना है की हरेक नवयुवक खेल से जुड़ा होता है।  खेल स्वस्थ मन और सृजन शक्ति देता है।  ऐसे में हमारा सांसद युवा हो और जनता की समस्या के निदान के साथ साथ खेल प्रेमी हो और खेल के समग्र विकास पर ध्यान देने वाला हो।  
विकास कपूर : वर्त्तमान समय में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। सांसद ऐसा हो जो बेरोजगारों की आवाज संसद तक पहुँचाने वाला हो। 
किशोर कुमार : लोकतंत्र में राजा आम लोग होते  है। इस बात की जिसे समझ हो वही हमारा सांसद हो।  

No comments :

Post a Comment