pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Sunday, 16 November 2014

’ जेठ व जेठानी से प्रताड़ित होकर विवाहिता ने दी जान



बिहपुर अपडेट : प्रखंड के लत्तीपुर में रविवार को ससुरालवालों के प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता रूपम देवी 30 वर्ष ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर इन्सपेक्टर दिनेश सिंह, थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, अनि एहतेशाम आलम खां दल बल के साथ मौके पर पहुंचें। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।घटना की सूचना पर मृतका के बांका जिले के अमरपुर निवासी मायके से परिजन पहुंचे। मृतका के पिता गोपाल मंडल ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे उसके जेठ नवीन मंडल ने फोन कर उसे बताया था कि रूपम ने जहर खा लिया है। जिसका ईलाज नवगछिया में कराया जा रहा है। मृतका को एक पुत्र है। उसका पति प्रवीण मंडल दिल्ली में मजदूरी करता है जो अब भी वहीं है। इधर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतका के पिता के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज हुआ है।जिसमें उसने मृतका के जेठ व जेठानी को नामजद कर उसे जमीन बटवारा विवाद में हमशा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिस प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पुत्री ने जहरीली चीज खा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को भी मृतका व जेठ में जमीन बटवारा विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।

No comments :

Post a Comment