pp

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Sunday, 16 November 2014

मुगेंर बरियारपुर से भागे युवक युवती बभनगामा में बरामद



बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने रविवार को शादी की नियत से अपने घर से भागे नाबालिग युवक युवती को प्रखंड के बभनगामा से बरामद कर लिया। बरामद लड़की शालिनी 14 वर्ष और कक्षा आठ व लड़का सुमित 19 वर्ष  इंटर में पढ़ता है। दोनो मुगेंर जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र के आशा टोल की है। दोनो ने बताया कि वे दोनो 14नवम्बर को भागे हैं।15 की रात दोनो लड़के के मौसी के घर कोलगामा में रूकने के बाद 16 नवम्बर को दोनो बभनगामा आ गए। बताया जा रहा है कि बभनगामा में लड़के का ननिहाल है। इधर पुलिस ने दोनो बरामद नाबालिग युवक युवती के  परिजनों को इस बरामदगी की सूचना दी है। जिसके बाद परिजन बिहपुर के लिए अपने घर से चल चुके है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि षादी करने की मंषा से नाबालिग लड़का-लड़की पहुंचे है। सूचना के आधार पर पुलिस बभनगामा में दिनेश  मंडल के यहां से दोनो नाबालिग लड़का-लड़की को बरामद कर लिया।

No comments :

Post a Comment